रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज महानगर ईकाई रायपुर द्वारा तात्यापारा स्थित कुर्मी बोर्डिंग में 16 फरवरी को बसंत उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर समाज की सभी महिलाओं द्वारा पाली साड़ी एवं छत्तीसगढ़ी गहने धारण कर विशेष पूजा अर्चना की गई।
उक्त जानकारी देते हुए समाज की अध्यक्ष मानी चंद्रवंशी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए छत्तीसगढ़ी लोककला एवं पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, विशेष अतिथि सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल, रायपुर राजप्रधान नर्मदा वर्मा के अलावा पार्षद सरिता वर्मा, सरिता बघेल, भारती वर्मा, तेजस्वनी वर्मा, डॉ. रेखा वर्मा सहित समाज की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
