रायपुर। भारतीय मज़दूर संघ के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य व उद्योग प्रभारी (प्रवासी मज़दूर) अशोक सिंह जी का ब्रेन ट्यूमर की असाधारण लम्बी बीमारी के कारण आज की रात्रि 1:00 बजे वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन हो गया। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने उनके इस दु:खद निधन पर आज संघ के भगतसिंह चौक स्थित प्रदेश कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दिया गया और भगवान से प्रार्थना किया गया कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे तथा परिवारी जनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति देने का प्रार्थना की गई। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह पटेल,प्रदेश महामंत्री ए के चेलक,कर्मचारी नेता अंजोर दास खूंटे, महेन्द्र बघेल,गोविन्द राम बसोने, अनूप श्रीवास्तव, एन के सरकार,बी पी नायक,बी एस दसमेर, नागेन्द्र सिंह, डॉ विनोद वर्मा, एवं अन्य कर्मचारियों ने 2 मिनट मौन धारण कर श्रधांजलि दिया।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
