इस्लामाबाद। समंदर में बिछे छह अंतरराष्ट्रीय केबलों में से एक में खराबी आने की वजह से पाकिस्तान में आज इंटरनेट सेवा बाधित हो गई है. पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कहा है कि मिस्र में अबू तलत के पास अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल प्रणाली में बुधवार को खराबी आ गई है उसने कहा कि इससे इंटरनेट की गति कम हुई है और बार-बार कनेक्शन टूटा है.
संपर्क सेवा में आई गिरावट
पीटीए ने कहा है कि यह खराबी एसईए-एमई-डब्ल्यूई 5 (दक्षिण पूर्वी एशिया-मध्य एशिया- पश्चिमी यूरोप 5) में आई जिसका संचालन ट्रांस वर्ल्ड एसोसिएट्स (टीडब्ल्यूए) करता है. डॉन अखबार ने खबर दी है कि टीडब्ल्यूए ने यूरोप की ओर अंतरराष्ट्रीय संपर्क सेवा में गिरावट के बारे में बताया है और कहा है कि मिस्र में अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के जरिए मरम्मत का काम किया जा रहा है.
कुछ वक्त के लिए नेट स्पीड रहेगी कम

टीडल्ब्यूए प्रणाली पाकिस्तान में 40 फीसदी इंटरनेट की जरूरत को पूरा करती है. कंपनी के अधिकारी ने कहा है कि पूरे देश में इंटरनेट की गति कम रहेगी. अखबार के मुताबिक, फ्रांस से आ रहे केबल में खराबी आई है और टीडब्ल्यूए के अधिकारी ने कहा कि इंटरनेट सेवा प्रदाता सिंगापुर से आ रहे केबल पर कनेक्शन डालने की प्रक्रिया में हैं. फिलहाल इसमें कितना वक्त लगेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version