लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां बंदुक के बल पर एक युवती के दुष्कर्म किया गया और फिर इस घटना का वीडियो बना कर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया गया. किशोरी की मां ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की है. पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी के साथ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. इसके साथ ही आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है क्योंकि पीड़िता नाबालिग है. पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का मां ने लिखा है कि गांव का ही एक मनचला उनकी बेटी को पिछले एक साल से परेशान कर रहा था. जब वह स्कूल जाती तो उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें भी कर रहा था. इसके साथ ही शिकायत के अनुसार वह जान से मारने की धमकी देता था और शादी के लिए भी दबाव बना रहा था. परिवार इतना परेशान हो गया था कि इन हरकतों से परेशान होकर लड़की की पढ़ाई भी छुड़ा दी थी. शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी लेकिन कोई खास कार्रवाई इसपर नहीं हुई. इससे पहले जब तड़के सुबह उनकी बेटी शौच के लिए जा रही थी तो उसे आरोपी युवक जबरन खींच कर अपने घर ले गया. असलहे के बल पर कमरे में ही उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम को उसने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया. यही नहीं उसने यह फूटेज इंटरनेट पर अपलोड कर दी और यह वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद से किशोरी काफी परेशान है. शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा है. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यदि पुलिस ने पहले ही मामले को संज्ञान में लिया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version