बाजार में लगातार चौथे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली। NIFTY आज 15000 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। लेकिन BANK NIFTY में आज 1.9 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में ऑटो, CAPITAL GOODS, NBFCs में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 434.93 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 50,889.76 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 14,981.75 के स्तर पर बंद हुआ।

