इमरान हाशमी का कहना है कि अब वे कोई सीरियल किसर नहीं रहे हैं खासतौर पर कोविड-19 महामारी के बाद. बता दें अपने करियर के शुरुआती दौर में इमरान हाशमी की हर फिल्म में एक किसिंग सीन जरूर होता था जिसकी वजह से उनको सीरियल किसर कहा जाने लगा था. हाली ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी रोमांटिक हीरो की छवि और लंबे समय तक इसे बरकरार रखने पर बातचीत की. यह पूछे जाने पर कि अपने कैसनोव इमेज के बावजूद उन्होंने कैसे अपने फीमेल को-स्टार्स के साथ एक कंफर्ट लेवल बना के रखा, उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, अब और नहीं, इस कोविड टाइम में नहीं, मैं रिटायर हो चुका हूं. हाशमी ने आगे कहा, एक कंफर्ट लेवल बहुत जरूरी है. मैं ऐसे फिल्म सेट पर भी रहा हूं जहां कलाकार एक दूसरे से बात नहीं करते. यह बोझिल होने लगता है. मैं चीजों को सहज रखता हूं और यह काम करता है. मैं उन्हें बहुत सहज करने की कोशिश करता हूं. फिल्म के सेट बहुत चुनौतिपूर्ण हो सकते हैं खासकर नए लोगो क लिए. इमरान ने अपने नए म्यूजिक वीडियो लुट गए की को-स्टार युक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि युक्ति को इंस्टाग्राम पर खोजा गया. इमरान ने कहा कि उन्होंने पूरी कोशिश की कि युक्ति कंफर्टेबल महसूस करें क्योंक यह पहली बार था जब युक्ति कैमरे का सामना कर रही थी.अपने एक अन्य इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने कहा कि इंडस्ट्री में किसी भी एक्टर को एक लेबल दे देने का चलन है. हाशमी ने कहा, आप पर लेबल लग जाता है और कुछ विशेष प्रकार की फिल्मों के साथ आप जुड़ जाते हैं. दि आप ऐसी कॉर्मशियल फिल्में कर रहे हैं, जो आप व्यावसायिक निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version