रायपुर। सुश्री अनुसुईया उइके राज्यपाल छत्तीसगढ़ ने छिंदवाड़ा जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं पारिवारिक मित्र गोपाल राठी के आकस्मिक निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होने अपने सन्देश में कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं इस घड़ी में उनके परिवार जनों के साथ हूं।
