गुजरात के अरवल्ली जिले में कुछ पुलिसकर्मियों के ही खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गया है। आमतौर पर अपराध तो अपराधी ही करते हैं, लेकिन जिले के एक थाने के कुछ पुलिस कर्मी ही अपराध कर बैठे। ऐसे में यहां के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में शराब की बोतलें छिपाने के लिए मामला दर्ज हुआ है। एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा में स्थानीय अपराध शाखा के एक पुलिस निरीक्षक और तीन कांस्टेबल के खिलाफ एक पुलिस थाने के अंदर शराब की 70 से अधिक बोतलें कथित तौर पर छिपाने के लिए शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने बताया कि यह अपराध शुक्रवार को उस समय प्रकाश में आया जब वह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो आरोपी कांस्टेबल शराब की और 120 बोतलें ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दो कांस्टेबल इमरान शेख और प्रमोद पंड्या को बाद में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों ने शराब की 120 बोतलें उस ट्रक से निकाली थीं, जिसे शराब का परिवहन करने के लिए जब्त किया गया था। उन्होंने कहा आगे की जांच में पता चला कि स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस थाने के अंदर भारत निर्मित विदेशी शराब की 70 बोतलें छिपाई गई हैं। खरात ने कहा कि शराब की यह बोतलें हाल ही में पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रक से निकाली गई थीं। गुजरात में एक सख्त निषिद्ध कानून है जो राज्य की सीमा के भीतर शराब के निर्माण, बिक्री, खपत और परिवहन पर प्रतिबंध लगाता है। एसपी ने कहा 70 से अधिक शराब की बोतलें एलसीबी कार्यालय में छिपाने के मामले के बाद हमने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें एलसीबी पुलिस इंस्पेक्टर आर के परमार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version