तिल्दा नेवरा। क्षेत्र में आज से चार ग्रामो छत्तौद, खुडमुडी, रजिया, तुलसी में नित्य प्रत्येक गांवों में आठ टोलियों की प्रस्तुति है। शुक्रवार को गांव में कलश यात्रा निकाल कर राज्य स्तरीय मानस गान सम्मेलन का शुभारंभ सांसद छाया वर्मा व पूर्व विधायक जनकराम वर्मा ने किया। छाया वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान राम हमारे मानव जीवन के प्रेरणास्त्रोत है, अत: उनके आदर्शों, व्यवहारों जनहित कार्यों का अनुसरण करना चाहिए। वहीं आगे कहा कि हम छत्तौद हाईस्कूल को बचाने व सरकारी करने में हर संभव प्रयास कर पूरा करेंगे। तथा स्कूल के खेल ग्राऊंड के लिए आरक्षित मैदान पर अपने मद से रंग मंच निर्माण की घोषणा किये। जनकराम वर्मा ने ग्राम छत्तौद के लोगों, व आयोजन समिति की प्रशंसा कर भगवान राम के उद्देश्यों को प्रचारित करने का नेक कार्य कर रहे। अवसर पर जनपद स्वाती सतीश वर्मा व सरपंच कविता अरविंद वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुक्रवार से मानस गान सम्मेलन चारो गांवों एक साथ हो गया। जिसमें छत्तौद में प्रथम टोली के रूप में-मंजू मानस मंडली चरौटी, बलौदाबाजार, दुसरी-शिव शक्ति मानस मंडली माना बस्ती रायुपर, तीसरी-जय मां अम्बे मानस परिवार मांठ खरोरा, चौथी-शक्ति संगम मानस मंडली भिंभौरी बेमेतरा, पांचवी-मां शारदा बलिका मानस मंडली रंजितपुर कवर्धा, छठवां-जय श्रीराम मानस परिवार सोमई खुर्द, सातवां-जय मां सरस्वती मानस मंडली आलेसुर, आठवां-देवप्रिया मानस परिवार हसदा बेमेतरा, ये सभी टोलियां छत्तौद के अलावा खुडमुडी, रजिया, तुलसी में क्रमश: प्रस्तुति दिये। आज इन टोलियों में माना की महिलाओं ने अपने सुमधुर गीत संगीत से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं कवर्धा की बालिका मंडली जिसमे सात बालिकाओं ने सभी वाद्ययंत्र बजाते हुए। गीत व टीका से दर्शकों का मन मोह लिया था। चूंकि बहुत दिनों बाद कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसलिये ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version