फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है.चंद्र चक्र में आने वाले सबसे अंधेरी रात को शिवरात्रि कहते हैं. महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात है. इस रात में आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं. शास्त्रों में इस दिन ज्योतिष उपाय करने से आपकी सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं. साथ ही जीवन में सभी प्रकार के तनाव खत्म होते हैं और सकारात्मक प्रमाण दिखने लगते हैं. चलिए बताते हैं आपको महाशिवरात्रि के दिन क्या उपाय करने चाहिए. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के वाहन नंदी बैल को हरा चारा श्रद्धा के साथ खिलाना चाहिए. इसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का शाम के वक्त 108 बार जप करना चाहिए. ऐसा करने से आपकी धन से जुड़ी सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है. यदि आप किसी कोट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो आप महाशिवरात्रि के दिन ये उपाय करने चाहिए. इस दिन मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करना चाहिए. वहीं यदि आपको लगता है कि आपका वक्त बुरा चल रहा है तो आपको इस दिन अनाथ आश्रम में जाकर दान करें और जरूरतमंदों की मदद करें. ऐसा करने से सभी प्रकार की समस्याओं का अंत हो जाता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version