भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष-संगठन महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कोरोना के दौरान भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस संकट से निपटने की थी, क्योंकि 130 करोड़ की आबादी वाले देश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत नहीं था। पीएम मोदी ने कोरोना की चुनौती से बखूबी निपटते हुए भारत को दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की। कोरोना काल में सेवा के संकल्प में संगठन को गतिशील करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। हमने साथ-साथ सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मक, सद्भाव और संवाद के मंत्र के साथ सेवा ही संगठन कार्यक्रम से 22 करोड़ से अधिक लोगों को खाने की व्यवस्था की गई।

हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत के कारण भारत ने दो-दो कोरोना वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल की। आज दुनिया के 17 देशों को भारत वैक्सीन भेज रहा है। भारत ने 1 करोड़ कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य मात्र 34 दिन में पूरा किया है, जबकि यूके ने 56 दिनों में 1 करोड़ टीकाकरण किया है। कृषि कल्याण, कृषि सुधार और किसानों के हित में मोदी जी ने तीन कानूनों के माध्यम से बड़े फैसले लिए। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले, आय दोगुनी हो, किसान अपनी उपज कहीं भी बेचने सके ऐसी स्वतंत्रता इन कानूनों में मिली है। आने वाले समय में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में चुनाव प्रस्तावित हैं। इस बार पश्चिम बंगाल की जनता का अपार समर्थन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिल रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version