रायपुर। 2004 से बंद पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू कराने कर्मचारी संगठन पुरजोर कोशिश कर रहे हैं इसी तारतम्य में आज छत्तीसगढ़ अंशदायी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं रायपुर जिला अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विधायक अमित जोगी से मुलाकात कर उन्हें पेंशन का मुद्दा विधानसभा में उठाने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने सहमति देते हुए प्रश्न उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महामंत्री तारकेश्वर नाथ कोषाध्यक्ष रोशन भारद्वाज भारत नेताम प्रांतीय सह सचिव लाकेश कुमार हिरवानी जिला महासचिव शेखर नेताम जिला उपाध्यक्ष संतोष जोशी जिला उपाध्यक्ष अरूण सिंह ध्रुव जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र बंजारे ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार वर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार ध्रुव ब्लॉक उपाध्यक्ष अरूण ध्रुव उपस्थित रहे आपको बता दें छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम पुरानी पेंशन बहाली की बिगुल फुंकने वाला एकमात्र संगठन जो पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है वह छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ ही एकमात्र संगठन है जिसने छत्तीसगढ़ में पेंशन बहाली के लिए आवाज उठाई। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हमारा संगठन कर्मचारियों अधिकारियों के साथ है। इस संगठन से कई साथी जुड़े हैं उन्होंने आवाहन किया कि सभी विभागों के कर्मचारी भी इस संगठन से जुड़े छत्तीसगढ़ राज्य में यह एकमात्र संगठन है जो पुरानी पेंशन बहाली के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। इस संगठन ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में पेंशन के मुद्दे पर बैठक कर कर्मचारियों को जागरूक किया है।

