तिल्दा नेवरा। क्षेत्र के चार गांवों छत्तौद, खुड़मुड़ी, रजिया, तुलसी, में पिछले तीन दिनों से राज्य स्तरीय श्रीरामायण मानस गान सम्मेलन चल रहा था। जिसका समापन सोमवार को आठ प्रशिद्ध टोलियों की सुमधुर गीत भजन संगीत के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन की टोलियों में मुख्यत: सोर संदेश मानस परिवार खैरझीटी महासमुंद जो कि छत्तीसगढ़ के तुलसीदास के रूप में प्रख्यात नंदकुमार साहू ने सारगर्भित सरल छत्तीसगढ़ी भाषा में कथा प्रसंग से जुडी गीत व व्याख्यान से लोगों को मंत्र मुग्ध किया। वही टीका मे शराब से पति-पत्नी के बीच किस प्रकार की समस्या आति है। उसे हंसी भरी चुटकुले से बताया। दुसरी खास टोली के रूप मे पचपेडी धमतरी की बालिका मंडली मे तबला नाल पैड के सुर ताल से लोगों को झुमने पर मजबुर कर दिया। वही टीका मे फर्राटे दार बोली व वाकपटुता ने लोगो को अचंभित कर दिया। अंतिम दिवस की अंतिम टोली के रूप मे चंचल मानस परिवार टोनाटार के व्याख्यान मे लोगो को ज्ञान के साथ सुरू से अंत तक हंसी से लोट पोट रहे। जिसके लिए ये टोली पुरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है। इनके अलावा इन टोलियों ने भी गजब की प्रस्तुति दी जिनमें चंचल मानस परिवार रेवे (बेमेतरा), जय दुर्गा मानस परिवार बासीन (गरियाबंद), संत कृपा मानस परिवार (बालोद), मोर मयारू राम मानस परिवार गाजर (बागबाहरा), कहि देबे संदेश मानस मंडली ससहा (बलौदाबाजार), कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ रामायण मंच के अध्यक्ष लोमस नायक ने किया। आयोजन मे जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनमे डागेश वर्मा, अजय साहू, केदार नाथ वर्मा, सेवा दास वैष्णो, भुवन वर्मा, अश्वनी वर्मा, राजेन्द्र साहू , गणेश साहू , ओम प्रकाश वर्मा, शिव साहू, बाला साहू, दुकालु वर्मा, हरख वर्मा, रेवा राम वर्मा, राजू वर्मा, अरूण पटेल, कली राम साहू, प्रेम नारायण सिन्हा, पंच रविन्द्र साहू के अलावा सभी महिला स्वसहायता समुह, समस्त दाना दाता, सरपंच कविता अरविंद वर्मा, जनपद स्वाती सतीष वर्मा उप सरपंच डा जगजीवन साहू, एवं ग्रामवासियों की महती योगदान रही। प्रचार प्रसार के लिए विशेष सहयोग के रूप में तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष व समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र कुमार साहू का रहा। चारो गांवों के मानिटरिंग व टोलियो का संकलन अजय साहू ने किया। मंच व्यवस्था मंडली के अध्यक्ष डीगेशवर वर्मा ने किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version