
इंदौर। इंदौर क्राईम ब्रांच ने न्यूज पोर्टल की आड़ में ड्रग सप्लाय करने वाले आरोपी शाहिद खान से 10 लाख रूपए कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस के मुताबिक हुसैनी चौक जूना रिसाला निवासी शाहिद खान लंबे समय से ड्रग सप्लाई कर रहा था। आरोपी ड्रग माफिया दिनेश अग्रवाल, रईस उर्फ रईसुद्दीन, अशफाक से भी जुड़ा है। आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान ही करीब डेढ़ करोड़ की एमडीएमए सप्लाई कर दी। वह कार पर न्यूज पोर्टल प्रेस का स्टीकर लगाकर आजाद नगर, खजराना, चंदन नगर, सदर बाजार, बंबई बाजार जैसे क्षेत्रों में जाता था और ड्रग की पुडिय़ा बेचता था। पुलिस ने पटेल नगर खजराना से शाहिद की कार जायलो जब्त कर ली। गिरफ्तारी के पूर्व आरोपी गाड़ी के टायर पंक्चर करके कार को लावारिस छोड़कर आ गया था। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 100 ग्राम से ज्यादा एमडीएमए मिली। अब पुलिस उसके दो साथियों की तलाश कर रही है।