रायपुर। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। अहमदाबाद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसका उद्घाटन कर दिया है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि इस स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। मोटेरा स्टेडियम अब नरेंद्र मोदी के नाम से होगा। वहीं क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी के नाम से किए जाने पर विवाद शुरु हो गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामनेआया है, सीएम भूपेश ने कहा कि भाजपा पार्टी की यह परंपरा रही है, अटल जी के जीवित रहते अटल चौक बनाया गया था। अब उसी रास्ते पर नरेंद्र मोदी चल रहे हैं। इससे संकेत मिलता हैं वे भी भूतपूर्व होने वाले हैं।
स्टेडियम नामकरण को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसा तंज, कहा-पीएम मोदी भूतपूर्व होने वाले हैं…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
