मुंबई। मां की ममता की कितनी भी कहानियां सामने आती रहती है लेकिन मां की ममता होती ही ऐसी है कि हर बार किसी न किसी रूप में एक नया आदर्श तय कर देती है, इस बाद बात मुंबई की ताजा घटना की है, 72 वर्षीय बुजुर्ग एक मां ने अपने 42 वर्षीय बेटे की शव के साथ पूरी रात इस उम्मीद में बिता दी उसका बेटा जिंदा है। मां की संवेदनाओं को झकझोरने वाली यह घटना वाकोला पुलिस थाना क्षेत्र के कालीना की है। मंगलवार शाम को महिला का बेटा बाथरूम में फिसल कर गिर गया, सिर के अंदरूनी हिस्से में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद उसकी बुजुर्ग मां जब बाथरूम गई तो बेटे को बेहोश पड़े देखा। बुजुर्ग मां किसी तरह अपने बेटे को बाथरूम से खींचकर हॉल में ले गई। बेहोश समझकर उसके जख्म पर रात भर हल्दी लगा कर उसका इलाज करती रही। सुबह जब अपने बेटे को उठाने लगी, तो वह नहीं उठा। हताश होकर मां ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों ने उसके बेटे को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि रात में ही महिला के बेटे की मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों को घटना की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
42 वर्षीय बेटे के शव पर रात भर हल्दी लगाती रही 72 वर्षीय मां, पढिय़ें मां की संवेदनाओं को झकझोरने वाली यह घटना…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

