राजनांदगांव। विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न जन समस्याओं के निराकरण के प्रति हमेशा गंभीर रहने वाले डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल ने विधानसभा में जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों का मुद्दा उठा कर एक बार फिर जागरूकता का परिचय दिया है। विधायक की इस सक्रियता से स्थानीय लोग काफी प्रभावित हैं। लोगों का कहना है कि, लगभग एक वर्ष से हर व्यक्ति स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिन्तित व डरा हुआ है, ऐसे संक्रमण काल में श्री बघेल द्वारा विधानसभा में आयुर्वेदिक अस्पतालों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना काबिले तारीफ है। विश्वास है कि सरकार द्वारा इन अस्पतालों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा एवं सुविधाएं भी बढाई जायेगी। इसके लिए क्षेत्र की जनता अपने लाडले विधायक के प्रति आभार व्यक्त कर रही है। बताते चलें कि श्री बघेल इससे पहले भी क्षेत्र की समस्याओं को बेबाकी से उठाते रहे हैं और यही वजह है किए लोग उनसे काफी प्रभावित हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version