धरमजयगढ़। गर्मी का आभास होते ही नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल संकट का पूर्वाभास होने लगा है। नगरी क्षेत्र का जल व्यवस्था नगर पंचायत के भरोसे परंतु निरंतर जलस्तर कम होने की वजह से जल आपूर्ति में व्यवधान का सामना नगर पंचायत को करना पड़ रहा है। नगरी जल व्यवस्था को पूरी। पटरी पर लाने के लिए पूर्व भाजपा सरकार द्वारा माण्ड एनिकट से नगरी क्षेत्र में जल आपूर्ति हेतु जल आवर्धन के लिए 12 करोड की स्वीकृति दी गई थी तथा उक्त कार्य को संपन्न कराने हेतु स्थानीय पीएचई विभाग को सौंपा गया था। परंतु धर्मजयगढ़ पीएचए का कोई माई बाप ना होने के कारण उक्त योजना चौपट होने की ओर है। पिछले 4 साल से कछुआ चाल को भी मात देते हुए कार्य चल रहा है। 12 करोड़ के प्रथम चरण में विभाग की ओर से कुछ। पानी टंकी का निर्माण करवाया गया है जो आज 3 साल से नुमाइश बन कर अपने स्थान पर खड़ा है। विदित हो कि धरमजयगढ़ विकासखंड में 118 पंचायत है। परंतु पीएचई विभाग में मात्र दो सब इंजीनियर ही पदस्थ हैं। इनमें 25 साल से अंगद की पांव की तरह जमे हुए टीआर राठिया को अनुविभागीय अधिकारी की अस्थाई कुर्सी थमा दिया गया है। वर्षों से उक्त अधिकारी की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रवासी भुगत रहे हैं और अब सोने में सुहागा। नगरी जल आवर्धन के साथ-साथ ग्रामीण जल व्यवस्था एवं भंडार प्रभारी के लिए एक और उपयंत्री भी पदस्थ है, परंतु वह भी टीआर राठिया के नक्शे कदम पर चल रहा है। जबकि पिछले 3 वर्ष में नगरीय जल आवर्धन कार्य शुरू हो जाना चाहिए था, परंतु नहीं हो पाया है। दूसरी और ग्रामीण क्षेत्र के हैंडपंपों में घटती जल स्तर का असर देखने को मिल रहा है परंतु मुख्य रूप से पाइप का अभाव बना हुआ है। हैंडपंपों के अन्य कल पूर्जा, पाइप का भंडारण गर्मी के पहले होना चाहिए परंतु यहां ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। यदि रहा भी तो वह आज गायब है दूसरी ओर गांव-गांव में लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया जल टंकी वर्षों से अपने स्थान पर सुखा खड़ा जर्जर होता जा रहा है। इस ओर विभाग उदासीन बना घटते जलस्तर का रटा रटाया जवाब दिया जा रहा है। जिला प्रशासन आने वाले समय में जल संकट से लोगों को निजात दिलाने, पीएचई विभाग को सतर्क करें एवं धरमजयगढ़ पीएचई विभाग के स्टोर की जांच पर हैंडपंपों की आवश्यक सामानों की पूर्ण व्यवस्था करावे।
केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त लालजीत सिंह राठिया के आदेश का भी नहीं हुआ असर
पिछले वर्ष अप्रैल में मथ्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त लालजीत सिंह राठिया नगर पंचायत के सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक किए थे।इस बैठक में नगर पंचायत अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों का समीक्षा किया गया जिसमें भाजपा शासन में स्वीकृत महत्त्वाकांक्षी जल आवर्धन योजना प्रमुख था। श्री राठिया ने पीएचई अधिकारियों की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि पंन्द्रह दिनों में जल आवर्धन योजना का उद्घाटन की तैयारी करो तो टीआर राठिया ने एक माह का समय मांगा। जिसमें विधायक लालजीत सिंह राठिया ने हामी भरी लेकिन आज पर्यंत तक उद्घाटन नहीं होना विधायक की आदेश का खुला उल्लंघन है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version