रायगढ़। खरसिया नगर पालिका के वार्ड पार्षद रमेश अग्रवाल के पोते शिवांश अग्रवाल के अपहरण के आठ घंटे के भीतर ही ऊर्जावान युवा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चयनित बहादुर पुलिस अफसर सिपाहियों ने अपने साहसिक कारनामा को अंजाम देते हुए बच्चे को सकुशल और चार आरोपियों को धर दबोचा। इस ऐतिहासिक साहसिक कार्य के लिए नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेन्शी श्याम कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार, प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सेंसेई मनोज मेहर, जिला उपाध्यक्ष सेंसेई टार्जन भारती (सभापति नगर पंचायत) सेंसेई प्रकाश दास, सेंसेई अक्षय गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति में जिला पुलिस बल के लगातार बेहतरीन कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रेस को जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत खुटे ने दी।

