तिल्दा-नेवरा। आज से ग्राम पंचायत इल्दा में योग शिविर का शुभारंभ हुआ। एक सप्ताह के लिए योग शिविर 26 फरवरी से समय प्रात: 6 बजे से 7 बजे प्रतिदिन 5 मार्च तक यह अभियान इल्दा क्षेेत्र के जनपद सदस्य शेखर यादव के द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत इल्दा के ग्राम प्रमुख खिलेश साहू ने भी प्रभात फेरी (रामधुनी )के बाद इस योग दिवस में युवाओं के साथ सम्मिलित हुए। साथ ही ग्राम के सरपंच पंचों सचिव एवं कोतवाल व ग्रामीणों के साथ-साथ युवाओं का भी काफी अच्छी सराहनीय सहयोग रहा। ग्राम प्रमुख खिलेश साहू ने पुरानी कहावतें सुबह की हवा लाखों की दवा की इस बातों को ध्यान रखते हुए सभी ग्रामीण युवाओं को कल से सभी युवक-युवतियों बच्चों को भी इस साप्ताहिक योग का लाभ उठाने के लिए जो कि इस भागम भाग एवं दूषित वातावरणों के इस जीवन शैली में योगासन अति आवास्यक है। इन्ही सभी बातों के लिए प्रार्थना निवेदन किया और साथ ही दिल्ली से प्रशिक्षित शेखर यादव जो कि अभी क्षेत्रीय जनपद सदस्य है उनकी इस सराहनीय कार्यो के लिए भी धन्यवाद शुभकामनाएं दिए।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
