नाइजीरिया के एक स्कूल से बन्दूकधरियों ने 300 से अधिक लड़कियों को किडनैप कर लिया है. लड़कियों को छुड़ाने का एक अभियान शुक्रवार की देर रात तक सफल नहीं हो सका था. इस स्कूल में 400 से ज्यादा लड़कियां पढ़ रही थी. छात्रों के किडनैप होने के बाद परिवार वालों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया. ज़म्फ़ारा राज्य के गवर्नर ने सभी बोर्डिंग स्कूलों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है. देश के उत्तर-पश्चिम में यह एक सप्ताह में इस तरह की यह दूसरी अपहरण की घटना थी. यह क्षेत्र अक्सर आतंकवादियों द्वारा लक्षित किया जाता रहा है. इस क्षेत्र में बोको हरम का काफी खौफ रहता है. ज़म्फ़ारा पुलिस ने कहा कि उन्होंने लड़कियों को खोजने के लिए सेना के साथ खोज और बचाव अभियान शुरू किया था, जो 317 लड़कियों को जंगेबे शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स साइंस सेकेंडरी स्कूल में ले गए थे. इस बात की जानकारी मिली है कि वह लड़कियों को एक पास के जंगल में चले गए थे. अपहरणकर्ता बड़ी संख्या में थे. कुछ लड़कियों की माता पिता ने बताया कि उनकी लड़कियां भागने में सफल रही थी. ज़म्फ़ारा के सूचना आयुक्त सुलेमान तानू अनका ने कहा, हमलावरों ने लगभग 1 बजे गोलीबारी की थी. उन्होंने कहा मेरे पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे वाहनों के साथ आए और छात्रों को उठाकर ले गए. बोको हराम का खौफ नाइजीरिया में इस कदर है कि कोई भी इनके खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं होता है. इस संगठन की स्थापना ही नाइजीरिया में शरिया कानून को मानने वाली सरकार को स्थापित करने को लेकर किया गया था. बोको हराम ने नाइजीरिया में न केवल बड़ी संख्या में लोगो की हत्या भी की है. कई बार सुरक्षाबलों पर हमले किए हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version