तिल्दा नेवरा। अंचल के भोथाडीह ग्रामपंचायत में सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी संदीप वर्मा सरपंच लखेश्वर साहू जिला संयोजक बलौदाबाजार रोशन निर्मलकर के कुशल नेतृत्व में, छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के तत्वाधान और ग्राम पंचायत भोथाडीह के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर गांव के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ कर ग्रामवासियों को जागृत कर स्वच्छता के प्रति जागृत रहने के लिए ग्रामवासियों द्वारा संकल्प लिया गया ट्रैक्टर के माध्यम से 10 ट्रिप गंदगी को गांव से बाहर फेका गया। युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है उससे भी बड़ी बात हमको अपने जीवन को रोग मुक्त बनाना है तभी हम स्वस्थ रहकर भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा बेहतरी व दम खम लगाकर कर सकते है उसके लिए स्वच्छता बहुत ही आवश्यक है बिना सफाई के निरोगी नही बन सकते है, इसलिए स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की ओर आगे बढ़कर देश के लाडले प्रधानमंत्री के स्वच्छता रूपी जनांदोलन को बल देना है, उन्होंने महिलाओं से अपील कर कहा कि भविष्य में नशामुक्ति के लिए बड़े आंदोलन करना है, आप सभी का साथ सहयोग व आशीर्वाद चाहिए उन्होंने नशामुक्त छत्तीसगढ़ व भारत बनाने की बात कहकर नशा, नाश की जड़ है ऐसा बताया। सरपंच लखेश्वर साहू ने संदीप वर्मा को युवाओं के प्रेरणाश्रोत बताकर स्वच्छता अभियान जैसे नेक व ईश्वरीय कार्य अपने ग्राम पंचायत में करने के लिए बीड़ा उठाया उसके लिए धन्यवाद देकर सभी सहयोग करता को भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग अच्छे कार्यो में करते रहने की अपील कर स्वच्छता को जीवन का दिनचर्या बनाने की अपील किये। जिला संयोजक रोशन निर्मलकर ने संदीप वर्मा को समाजसेवा के लिए एक आदर्श बताकर सही मायने में समाजसेवा शब्द को चरितार्थ करने वाला युवा समाजसेवी बताया। उन्होंने कहा कि संदीप वर्मा खुद से अच्छे कार्यो की शुरुआत करते है उदाहरण 31 बार रक्तदान कर मरणोपरांत शरीर दान रायपुर चिकित्सा महाविद्यालय को सन 2012 में कर चुके है बहुत सारे और भी कई उदाहरण है ऐसा बताया। तरुण साहू संभाग प्रचार प्रमुख ने बताया कि हमारे छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के माध्यम से हम लोग स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान, नि:शुल्क जरूरत मन्द को रक्तदान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वदेशी आंदोलन, महिला शसक्तीकरण के प्रयास व विभिन्न सेवा कार्य नि:श्वार्थ भाव से विगत 2012 से किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से जिला सह संयोजक भौमिक वर्मा, संभाग उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा, सुखचंद निर्मलकर, नोहर निर्मलकर, मंत्रराम साहू पँच, टेकराम साहू, गौकरण साहू, मंशाराम,भरथरी साहू, भूपेंद्र देवांगन, आकाश निषाद नेवरा, दाऊलाल भारद्वाज, डोमन साहू, छगन यादव, मोहित रजक, श्रीमती सरस्वती निर्मलकर, सरोजनी बाई,मोना निर्मलकर, कार्तिक बाई, धनमत बाई, धनेश्वरी रजक, मेमीन साहू, खगेश वैष्णव,चेतन साहू, लिकेश, देवेंद्र, कुमार, साधन, विश्राम रजक, सेवा रजक, आदि लोग उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version