नई दिल्ली। देश में औद्योगिक प्रदूषण का स्तर तीव्र गति से बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( एसपीसीबी) द्वारा 88 औद्योगिक क्लस्टरों के आकलन में पता चला है कि 2009 से 2018 के बीच इनमें से 33 में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब हो रहा है।