रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत्101जोड़ों ने शादी महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मेंढका डोबरा में करवाया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शामिल हुये101जोड़े ने हिन्दू रीति रिवाज से विवाह किए। महिला एवं बाल विकास विभाग नें जिसमें प्रत्येक जोड़ों के लिए25हजार रूपये खर्च किए। जिसमें गद्दा, दो तकिया, दो चादर, दो प्लास्टीक कुसीर्, डिनर सेट, 4जी मोबाई, हाथ घड़ी, काली मोती की माला, चादी की बिछीया, पायल, सिगांर सेट, प्रेशर कुकर5लीटर, स्टील ड्रम, स्टील परात, चूता-चपल, टीन की पेटी, वैवहीक साड़ी, दोती कुड़ता, साफा एवं गाठजोड़, चुनरी शामिल है, प्रत्येक जोड़े को एक हजार नगद, 19हजार का सामान और पांच हजार शादी व्यवस्थाओं पर खर्च किए। किसी भी परिवार के लिए विवाह खुशी का अवसर होता है। परिवार विवाह में कोई भी कमी रखना नहीं चाहता लेकिन गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह का खर्च एक बड़ी चिन्ता होती है। खर्च के कारण ही कई गरीब कन्याओं का विवाह रूका रहता है या कर्ज लेकर विवाह के खर्च किये जाते हैं। जिसकी भरपाई कन्या का परिवार कई सालों तक करता रहता है। लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने गरीब परिवारों की परेशानी दूर कर दी है।
