रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के निर्वाचन कार्यक्रमों के तहत समाज की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। समाज के मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल नायक के हस्ताक्षरयुक्त जारी अधिसूचना को बिंदुवार रखा गया है। जारी अधिसूचना इस प्रकार है-केन्द्रीय अध्यक्ष के साथ रायपुर, दुर्ग, धमधा, तिल्दा, पलारी एवं बलौदाबाजार राज के राजप्रधान का निर्वाचन होगा जिसमें पलारी और दुर्ग महिला के लिए आरक्षित है। केन्द्रीय अध्यक्ष के लिए विधान की धारा 22 की योग्यताएं अनिवार्य है। राजप्रधान के लिए विधान की धारा 37 की योग्यताएं अनिवार्य है। केन्द्रीय अध्यक्ष के लिए किसी भी राज मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। राज प्रधान के लिए संबधित राज के किसी भी ग्राम अथवा नगर ईकाई की मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। मुख्य चुनाव कार्यालय कुर्मी बोर्डिंग तात्यापारा रायपुर होगा। नामांकन कार्य जारी स्वीकार मुख्य कार्यालय में किये जायेंगे। उम्मीदवार के प्रस्ताव समर्थक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। उम्मीदवार के लिए नामांकन सहयोग राशि केन्द्रीय अध्यक्ष के 10 हजार रुपए एवं राजप्रधान के उम्मीदवार के लिए 5 हजार रुपये होगा, नामांन राशि वापसी योग्य नहीं होगा। नामांकन फार्म 02 एवं 03 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक एवं 4 मार्च को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक नामांकन फार्म जारी स्वीकार्य किये जायेंगे। उम्मीदवार के साथ केवल एक प्रस्तावक एवं एक समर्थक को प्रवेश दिया जायेगा। उम्मीदवार वर्तमान स्थिति की तीन नग पासपोर्ट फोटो नामांकन के साथ जमा करना अनिवार्य है। नामांकन फार्म के साथ कोई भी पहचान पत्र जिसमें स्वयं की फोटो हो जैसे आधार कार्ड जमा करना आवश्यक है। नामांकन वापसी 4 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक वापस हो सकेगा। अंतिम उम्मीदवारों की सूची (केन्द्रीय अध्यक्ष/राजप्रधान) केन्द्रीय कार्यालय के सूचना पटल पर शाम 5 बजे प्रकाशित कर दिया जायेगा। मतदान का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। समाजिक चुनाव में किसी भी प्रकार का प्रोटेस्ट नहीं है। विधान की धारा 60 निर्वाचन संबंधी किसी भी आक्षेप पर निर्वाचन अधिकारी का निर्णय अंतिम माना जायेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर आचार संहिता एवं विधान के अनुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी। यह अधिसूचना 28 फरवरी को जारी की गई है।
