रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के भावी अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के लिए सपना संजाये उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। आपको बता दें कि आज नामांकन दाखिला का अंतिम दिन है और नाम वापसी का भी। 4 मार्च दोपहर दो बजे तक की स्थिति में समाज के चुनाव अधिकारी अनिल नायक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है जिसमें श्रीमती अनिता वर्मा, चोवाराम वर्मा, देहुती वर्मा, कृष्णकुमार वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सालिकराम वर्मा एवं उमाकांत वर्मा शामिल है। वहीं राजप्रधान पद के लिए धमधा राज से चंद्रशेखर परगनिहा, दुर्गाप्रसाद टिकरिहा, पोषणलाल वर्मा, प्र्रेमलाल बबला वर्मा, पलारी से श्रीमती भुनेश्वरी वर्मा, श्रीमती दुर्गा वर्मा, श्रीमती परमेश्वरी वर्मा, बलौदाबाजार से-देवेश कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र, लेखराम वर्मा, नरेन्द्र कश्यप, ज्ञानेशुप्रसन्न वर्मा, रायपुर राज से-जगेश्वर प्रसाद वर्मा, श्रीमती नर्मदा वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, तिल्दा राज से- बृजलाल वर्मा, जितेन्द्र कुमार वर्मा, ठाकुरराम वर्मा, दुर्ग राज से-श्रीमती अमिता वर्मा, श्रीमती दुलारी वर्मा, श्रीमती कांती वर्मा, श्रीमती मीना वर्मा ने अपना-अपना नामंकन पत्र दाखिल किये है।
