धमतरी। अब संयुक्त कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन एस.डी.एम. धमतरी और डिप्टी कलेक्टर सुनील शर्मा एस.डी.एम. कुरूद होंगे। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच पूर्व में किए गए कार्यविभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है। दरअसल सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा डिप्टी कलेक्टर मनीष मिश्रा को आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्यविभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अब संयुक्त कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुरूद के बजाय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। उन्हें साथ ही जिला सत्कार अधिकारी, अपने अनुभाग क्षेत्र के लिए भू-अर्जन एवं भाड़ा नियंत्रण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुरूद का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा अपने अनुभाग क्षेत्र में भू-अर्जन और भाड़ा नियंत्रण अधिकारी के रूप में दायित्व का निर्वहन भी उन्हें करना होगा। साथ ही उक्त अधिकारियों को कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार समय-समय पर सौंपे गए कार्यों का निर्वहन भी करना होगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version