केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत की कोविड-19 टैली एक दिन में 16,838 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इन नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 1,11,73,761 हो गई है। हालांकि संक्रमण के इन कुल मामलों में 1,08,39,894 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं इस महामारी की चपेट में बीते 24 घंटे में 113 लोगों की मौत हुई है। इस तरह से देश में अब तक 1,57,548 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 97.01 और डेथ रेट 1.41 है। भारत की कोविड-19 टैली ने पिछले साल 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30-लाख, 5 सितंबर को 40-लाख और 16 सितंबर को 50-लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया।
अब तक 21,99,40,742 नमूनों का परीक्षण हुआ
आईसीएमआर के अनुसार देश में वायरल बीमारी के लिए अब तक 21,99,40,742 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें गुरुवार को 7,61,834 भी शामिल हैं। 113 नए लोगों में महाराष्ट्र के 60, पंजाब के 15 और केरल के 14 लोग शामिल हैं। देश में अब तक दर्ज की गई कुल 1,57,548 कोविड-19 मौतों में से, महाराष्ट्र में 52,340, इसके बाद तमिलनाडु (12,508), कर्नाटक (12,350), दिल्ली (10,915), पश्चिम बंगाल (10,273), उत्तर प्रदेश (8,729) और आंध्र प्रदेश में (7,171) केस दर्ज हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version