रायपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अब आंदोलन की राह पकड़ ली है। अपनी मांगों को पूरा करने के लिये इन लोगों ने महिला दिवस तक का समय याने 8 मार्च तक का समय दिया है। आज 5 मार्च से अपनी आंदोलन का आगाज कर दिया है। धरनास्थल बूढ़ापारा पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकायें धरना पर बैठी हुई है। पूरे प्रदेश भर से लगभग हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर मौजूद हैं। इनका कहना है कि इस बार बजट में हमारे लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए आंदोलन करने को मजबूर हैं। अगर सरकार महिला दिवस के दिन हमारे लिए कोई घोषणा कर दें, तो हम उनका धन्यवाद करेंगे। यदि 8 मार्च के बाद भी कोई फैसला नहीं होता, तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने पकड़ी आंदोलन की राह, मांगें पूरी करने महिला दिवस तक का दिया समय…
Previous Articleराज्यपाल से छत्तीसगढ़ हेरिटेज एंड कल्चरल फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
Next Article सुपोषण चौपाल के प्रति ग्रामीण महिलाओं में उत्साह

