रायपुर। ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद : सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ में महाशिवरात्रि एवं स्वर्ण ज्योति महामहोत्सव का आयोजन आगामी 10 एवं 11 मार्च को किया गया है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के ज्योतिपीठाधिरोहण के आसन्न पचासवें वर्ष की पूर्ति के उपलक्ष्य में देश भर में आयोजित हो रहे पचास कार्यक्रमों की श्रंखला स्वर्ण ज्योति महामहोत्सव का आयोजन स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सस्वती जी महाराज के सानिध्य में 10 मार्च को किया जायेगा। स्वामीश्री महाराज जी का आगमन बुधवार 10 मार्च को दोपहर 2 बजे होगा। दूसरे दिन 11 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर महारूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

