नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार (7 मार्च) को ‘जनऔषधि दिवस’ (Janaushadhi Diwas) के मौके पर 7500वें जनऔषधि केंद्र को देश को समर्पित करेंगे. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे देश को समर्पित करेंगे. इस दौरान वे लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे. बता दें कि रविवार को पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली को भी संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी ने शनिवार रात जनऔषधि दिवस को लेकर ट्वीट किया. इस ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, “देश के जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. ‘जनऔषधि दिवस’ के अवसर पर सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7500वें ‘जनऔषधि केंद्र’ को राष्ट्र को समर्पित करूंगा. इस मौके पर लाभार्थियों से भी संवाद करूंगा.” बता दें कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार भी देंगे. इस मौके पर केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल के लिए रवाना होंगे. वह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे. बीजेपी का दावा है कि इस रैली में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे.
बंगाल रैली से पहले PM मोदी आज 7500वां ‘जनऔषधि केंद्र’ राष्ट्र को करेंगे समर्पित
Previous Articleइन 3 चीजों से व्यक्ति को हमेशा दूर रहना चाहिए, जानें चाणक्य नीति
Next Article भाजपा में शामिल होंगे मिथुन चक्रवर्ती?
