नेवई। डोमन लाल बारले के सौजन्य से नेवई के वार्ड 34 में सम्मान समारोह व सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विधाओं के पारंगत व्यक्तियों का सम्मान किया गया ।साथ मे कलाओ का प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में रमेश यदु छत्तीसगढिय़ा सर्वसमाज के प्रदेश अध्यक्ष थे। अध्यक्षता पद्मश्री राधेश्याम बारले थे। साथ में विशेष अतिथि के रूप में रानी पटेल जिला पंचायत सदस्य, प्रमिला राजी, शिव चन्द्राकर, केजू पटेल, बेनु परगनिहा, कौशल वर्मा, विनोद सेन, अश्वनी बबलू ,हेमंत कोशरिया,थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रामधुनी, मानसगान, पंथी नृत्य व भरथरी गायक की शानदार प्रस्तुति हुई। मुख्य अथिति के रूप रमेश यदु ने कहा कि सम्मान समारोह करना विकास को एक पहचान दिलाना होता है जिससे समाज व गांव में गौरव के साथ आगे बढऩे की रास्ता मिलता है।

