रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को शाम में बैस कुर्मी भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश कुर्मी समाज एवं रायपुर कुर्मी संगवारी के तत्वावधान में विशिष्ट क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित महिलाओं में ममता आहार, अमेरिका वर्मा, कल्पना देशमुख, पद्मा चंद्राकर प्रेमलता मढरिया, मानी चंद्रवंशी (महिला अध्यक्ष), कमला सिरमौर (संरक्षक) सरिता बघेल (संयोजक) एवं चंपा निषाद शामिल है।

वहीं समारोह में प्रमुख रुप से अन्नु कश्यप, राजेश्वरी चंद्रवंशी, साधना वर्मा, रेनु, पुष्पलता वर्मा्र अन्नपूर्णा वर्मा, रजनी वर्मा, नीलू परगनिहा, संध्या वर्मा, सुमन वर्मा, रीचा वर्मा, गीता वर्मा, पद्मनी वर्मा, रेखा वर्मा, सुमन वर्मा, कृष्णी चंद्रवंशी, किरण वर्मा, शिवकुमारी वर्मा, कृष्णा बघेल, तेजस्वनी वर्मा, भक्तभूषण चंद्रवंशी, पूरन बैस, ललित बघेल, जागेश्वर, सालिकराम वर्मा उपस्थित थे।