रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन के दरबार हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन के समस्त महिला कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर केक काटा गया और राज्यपाल ने महिला कर्मचारियों को केक खिलाकर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि राजभवन में महिला दिवस के अवसर पर इस तरह का पहला आयोजन था, जिसमें सचिवालय के कर्मचारी, महिला पुलिस, महिला भृत्य और राजभवन चिकित्सालय के महिला चिकित्सक तथा चिकित्सकीय कर्मचारी उपस्थित थे। महिला कर्मचारियों ने राज्यपाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराई, राज्यपाल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। राज्यपाल ने महिला कर्मचारियों का हालचाल पूछते हुए कहा कि आज आप अपनी बात बिना संकोच के मेरे समक्ष रख सकती हैं। मैं आपकी समस्याओं का समाधान करने का अवश्य कोशिश करूंगी। मैं खुद एक महिला हूं और महिलाओं की समस्या से वाकिफ हूं। अत: किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो, तो उसे मुझसे साझा कर सकती हैं। राज्यपाल ने कहा कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर मैं कल कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। वहां मेरे द्वारा कई महिलाओं का सम्मान किया गया। मैंने वहां पर कहा कि कोई भी महिला यदि किसी स्थान पर पहुंचती है तो उसकी राह आसान नहीं होती। उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मैं राज्यपाल के रूप में राजभवन सहित पूरे प्रदेश की संरक्षक हूं। यदि राज्यपाल के रूप में मेरे द्वारा जो कार्य किया गया और जो उपलब्धि और सफलता हासिल की गई, उसके पीछे मैं ही नहीं राजभवन के समस्त कर्मचारियों की भागीदारी होती है। आप लोगों को जो भी जिम्मेदारी मिले उसे ईमानदारी से निर्वहन करें और जो समस्या आए उसे अवश्य साझा करें। हम सब राजभवन परिवार के रूप में हैं। यदि परिवार के सभी सदस्य का सुख-दुख जानना एक-दूसरे की जिम्मेदारी है। यदि किसी एक की समस्या है तो उसे अपनी समस्या समझें और उसे सब मिलकर समाधान करने का प्रयास करें। महिलाओं को दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। मुझे इस बात की खुशी है कि राजभवन के समस्त महिला कर्मचारी सभी मोर्चों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर रही है। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों ने अपनी कविताओं एवं रचनाओं की प्रस्तुती दी, जिसे राज्यपाल ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन लाईब्रेरियन श्रीमती सोनालिका शुक्ला ने किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीति मंगरूलकर, अनुभाग अधिकारी श्रीमती जेम्मा तिर्की सहित समस्त महिला कर्मचारी उपस्थित थीं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version