महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को है और ज्योतिषविदों के मुताबिक 101 साल बाद इस त्यौहार पर एक विशेष संयोग बनने जा रहा है. महाशिवरात्रि के दिन शिवयोग, सिद्धियोग और घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग आने से त्योहार का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है. इस शुभ संयोगों के बीच महाशिवरात्रि पर पूजा बेहद कल्याणकारी मानी जा रही है. शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि जिस दिन शिव योग लगा हो, उस दिन शिवजी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और धन की वृद्धि होती है. आप भी इस शुभ अवसर का लाभ प्राप्त कर सकें, इसके लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं शिवजी की पूजा से जुड़े कुछ खास उपाय. महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवलिंग पर आकड़े का फूल चढ़ाना ज्यादा शुभ माना जाता है. माना जाता है इससे लंबी आयु प्राप्त होती है. मान्यता है कि शिवलिंग पर एक लाख बेलपत्र चढ़ाने से जिस चीज की कामना की जाती है, उसकी प्राप्ति होती है. कहा जाता है सावन व शिवरात्रि के दौरान गुड़हल के फूल चढ़ाने से आपके सभी शत्रुओं का नाश होता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version