रायपुर। संचार क्रांति फेसबुक व्हाट्सएप यूट्यूब के माध्यम से सालिक बुलाकी की जोड़ी विगत डेढ़ 2 वर्षों से मनवा कुर्मी समाज में छाई हुई है। करीब 5000 फेसबुक फ्रेंड्स 5000 ग्रुप कॉलिंग तथा 4 महीना पहले सालिक वर्मा द्वारा प्रेषित संकल्प पत्र विभिन्न राज अधिवेशन एवं महाअधिवेशन के माध्यम से जन जन तक पहुंच चुकी है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे मतदाता खुलते जा रहे हैं और आपस में प्रत्याशियों के गुण दोष अनुभव एवं पिछले कार्यों की चर्चा के आधार पर एक निश्चित मानसी की स्थिति तय होते जा रही है। जिसमें सालिक राम वर्मा के व्यक्तित्व कृषि गांव एवं ग्रामीण विकास के अनुभव तथा उनके पिता स्वर्गीय कोदूराम वर्मा प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं धनुर्धर जिनकी समाज में तथा सामाजिक कार्यों में एक विशेष पैठ थी, का भरपूर लाभ सालिकराम वर्मा को मिल रहा है।
