रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में देश के प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी लिटिल मास्टर श्री सुनील गावस्कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर श्री गावस्कर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुलाकात के दौरान कहा कि प्रदेश में खेल और खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, इससे खिलाडिय़ों को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे का बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए तेजी से अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में देश-विदेश के खिलाडिय़ों के आने के लिए विमान सुविधाएं के साथ ही यहां ठहरने के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री बघेल ने बचपन के दिनों को याद करते हुए श्री गावस्कर को बताया कि घर में टी.व्ही. नहीं था, इसलिए हम लोग रेडियो पर क्रिकेट मैच की कमेंट्री सुनते थे। रेडियो पर प्रसारित होने वाली रनिंग कामेंट्री भी उन दिनों क्रिकेट खेल प्रेमियों को खेल के मैदान में उपस्थिति का बखूबी अहसास कराकर रोमांचित करती थी। रेडिया कमेंट्री रोचक शैली और जीवंतता में भी खेल प्रेमियों को खेल का भरपूर आनंद मिलता था। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान श्री गावस्कर ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा खेल को आगे बढऩे के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शानदार है। देश-विदेश से आए खिलाडिय़ों को यहां खेलने में काफी आनंद आ रहा है। अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन भी कर रहे हैं, इन खिलाडिय़ों ने भी यहां की पिच की प्रशंसा की है। चर्चा के दौरान श्री गावस्कर ने छत्तीसगढ़ के लोगों और उनकी खेल भवना की तारीफ की। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता 5 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इसमें 6 देशों भारत, बंाग्लादेश, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के लीजेण्ड खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल मेंनेजमेंट गु्रप मुम्बई और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा और श्री सत्यसांई हेल्थ एण्ड एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सी. श्रीनिवास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version