अपराधियों का हौसला कितना बढ़ता जा रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक मनचला बदनीयती से उसे बैड टच करने की कोशिश की। सरेआम मनचले की इस करतूत पर लड़की का गुस्सा भड़क गया और पैर से चप्पल निकालकर मनचले की पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने लड़की का साथ देते हुए लात-घूंसे बरसाकर मनचले को सबक सिखाया। खबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से है जहां छात्रा रामकथा मार्ग से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी, तभी बाइक सवार मनचले ने न केवल उसके साथ छेडख़ानी की बल्कि बीच रास्ते पर बदनीयती से उसे छूने की कोशिश की। सरेआम मनचले की इस करतूत पर लड़की का गुस्सा भड़क गया और पैर से चप्पल निकालकर मनचले की पिटाई कर दी। इस दौरान करीब आधा घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। आसपास जमा लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस बूथ पर ताला क्यों बंद था। पुलिस बूथ के सामने छेडख़ानी की घटना हुई और वहां कोई पुलिसवाला मौजूद नहीं था। मनचला माफी मांगता रहा, लेकिन छात्रा देर तक उसे सबक सिखाती रही। इस बीच वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने भी मनचले पर लात, घूसे, चप्पल बरसाना शुरू कर दिया। करीब आधे तक तक मनचले की पिटाई होती रही।

