उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पत्नी ने अपनी पति की शारीरिक कमजोरी को लेकर थाने में केस दर्ज कराया है। अब पुलिस ने उसके पति से मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा है। मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि पति की शारीरिक कमजोरी की वजह से उसकी वैवाहिक जिंदगी बर्बाद हो गई। पुलिस से की शिकायत में उसने बताया है कि 13 फरवरी 2020 को उसकी शादी हुई थी। उसके मायकेवालों ने मांग के अनुसार भरपूर दहेज देकर उसकी शादी की। शादी की पहली रात को ही उसे पति की शारीरिक कमजोरी के बारे में पता चल गया था। लेकिन तब उसने सोचा कि हो सकता है कि कुछ समय बाद वह स्वस्थ हो जाएगा। यह सोचकर वह चुप थी लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि सात साल से उसके पति का इलाज चल रहा है। उसकी बीमारी ठीक भी हो सकती है और नहीं भी। ससुराल वालों ने बीमारी छिपाकर शादी करा दी लेकिन इस वजह से उसका वैवाहिक रिश्ता कायम नहीं हो सका। उल्टे पति ने उसे इस बात को छिपाकर रखने की धमकी दी। धमकाया कि किसी को सच्चाई बताई तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। महिला के मुताबिक वह तब अपने घर चली गई। 10 महीने तक पति और ससुराल के लोग झूठा आश्वासन देते रहे कि वह ठीक हो जाएगा फिर उसे धमकाने लगे। इस बारे में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य मांगे जा रहे हैं। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version