झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पूर्व प्रेमी के साथ भागी दो नाबालिग सगी बहनों का अभी तक कोई खोज खबर नहीं मिल पाई है। हालांकि इस मामले में लड़कियों के पिता ने दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अभी दोनों प्रेमी युगल को बहुत जल्द सकुशल बरामद करने के दावा कर रही थी तभी दोनों प्रेमी युगल ने एक साथ शादी करने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस को सकते में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि ईसरी बाजार स्थित अपने घर से 4 मार्च को दो सगी बहनें अचानक लापता हो गईं। लड़की के पिता ने 5 मार्च को थाना में आवेदन देकर रांगामाटी के अजय राणा और ईसकी के मिथुन पंडित पर अपनी दोनों बेटियों के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के घरवालों पर जब दबाव बनाया तो घरवालों ने पुलिस को लड़कियों के साथ दोनों युवकों को सबके सामने हाजिर करने का आश्वासन दिया था। लड़कों के घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि फिलहाल दोनों हैदराबाद में हैं और वे लौट रहे हैं। पुलिस करीब तीन दिन तक इंतजार करती रही लेकिन प्रेमी युगल अभी तक नहीं लौटे। अभी पुलिस प्रेमी युगलों को बरामद करने के लिए प्लान बना रही थी तभी दोनों प्रेमी युगल ने एक साथ फेसबुक पर शादी का वीडियो डालकर सबको हैरान कर दिया। वीडियो में दोनों प्रेमी युगल एक साथ मंदिर में शादी करते हुए नजर आ रहे हैं और पोस्ट करते हुए लिखा कि प्यार किया तो शादी भी किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version