रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला आयोग द्वारा महिलाओं के आवेदन के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। अब महिलाएं व्हाट्सएप कॉल सेंटर मोबाइल नंबर 9098382225 के माध्यम से संपर्क कर या मैसेज या वॉइस मैसेज के माध्यम से आवेदन पत्र, शिकायत, सुझाव, आदि प्रेषित कर सकती हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की विशेष पहल पर यह व्हाट्सएप कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इससे महिलओं को राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं अपने अधिकारों को प्राप्त करने जाने में अधिक सक्षम बनाने तथा उत्पीडऩ संबंधी मामलों एवं अपराधों के रोकथाम हेतु सहायता मिलेगी।
Previous Articleबुजुर्गों ने उत्साह से लगवाया कोरोना का टीका
Next Article महिला आयोग की दुर्ग में सुनवाई 22 मार्च को

