रायपुर। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश नेता अनिल दुबे, लालाराम वर्मा, अशोक ताम्रकार, चेतन देवांगन, महेंद्र कौशिक, गिरधारी ठाकुर,जगतरन सिंह, योगेश शर्मा, रामदास पटेल, जयकरण पटेल, रवि चन्द्रवंशी, सन्नी सिंह राजपूत, लेमेश पटेल ने कहा है कि कवर्धा पंडरिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से छत्तीसगढ़ में चल रहे शक्कर कारखाना का तीसरा व अंतिम बंद करने की नोटिस सूचना जारी की गई है।अर्थात कुछ समय के लिए बंद नहीं होना है।यह विधिवत पूरा बन्द किया जा रहा है। जिससे हजारों किसानों ने दलहन तिलहन, धान की फसलें लेना बंद कर गन्ना फसल लेना प्रारंभ किया था अब वे किसान अपने कार्य और फसल से वंचित हो जाएंगे। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक प्रयोग कर कारखाना लाने के नाम पर किसानों को बेरोजगार कर रहे हैं। साथ ही आर्थिक क्षति पहुंचा रहे हैं। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों को प्रति एकड़ 5 लाख रुपये मुआवजा की मांग की है जो अपनी फसल गन्ना को प्रमुख फसल बनाये हैं।
