बिलासपुर, घुटकू। चैत्र नवरात्रि पर्व दिनांक 13 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है जिसके अनुक्रम में आदि शक्ति सेवा संस्थान घुटकू के तत्वाधान में नवीन कार्यकारी समिति के विस्तार किया गया, जिसमें अध्यक्ष विजय देवांगन, उपाध्यक्ष मुकेश पाठक, कोषाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, सचिव रवि सोनी, सहसचिव भोजराज पटेल, पूजा उत्सव प्रभारी रितेश मिश्रा सहित कई सदस्यों को मनोनित एवं सम्मिलित किया गया है। कार्यकारी के विस्तार उपरांत अध्यक्ष विजय देवांगन के निर्देशन चैत्र नवरात्र पर्व के आयोजन के संबंध में समस्त तैयारी जोरो पर प्रारंभ कर दी गई है। चुंकि कोरोना महामारी के कारण विगत 02 नवरात्र पर्व का आयोजन नहीं किया जा सका जिसके कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस चैत्र नवरात्रि पर्व पर अधिक से अधिक श्रद्धालु जन मां महामाया के दर्शन लाभ लेंगे। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर भव्य ध्वज यात्रा निकाली जावेगी जिसमें समस्त ग्रामवासी गण सम्मिलित होंगे। जो श्रद्धालु मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ववलित कराना चाहते समिति समिति से संपर्क कर सकते है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुये आदि शक्ति सेवा संस्थान घुटकू समिति द्वारा कोरोना बचाव का संदेश भी दिया जा रहा है तथा समिति कोरोना महामारी के बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देश को पालन करने की अपील की हैं। उक्त जानकारी आदि शक्ति सेवा संस्थान घुटकू कें सहसचिव भोजराज पटेल द्वारा दी गई।
