रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन और कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने राज्यों द्वारा की जा रही व्यवस्था की मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम प्रवास पर होने के कारण उनके स्थान पर छत्तीसगढ़ की ओर से गृहमंत्री श्री साहू ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बैठक में सभी राज्यों में कोविड टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने राज्यों द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी पूछा और आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री के साथ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी शामिल हुए। वहीं नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव श्री राजेश भूषण ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में राज्यों की व्यवस्था की जानकारी ली।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version