छत्तीसगढ़ राज्य में इन दिनों कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अभी जो हालात है उसके मुताबिक अभी छत्तीसगढ़ में 5299 कोरोना के एक्टिव मरीज है, इनमें से 3 हजार रायपुर और दुर्ग 3 हजार कोरोना के एक्टिव केस है। जिस तरह से यहां कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है उसे देखकर तो लगता है कि आने वाले समय खतरनाक हो सकता है। यदि छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य की सीमावर्ती इलाकों से दूसरे राज्यों के लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया जाये। क्योंकि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में कोराना संक्रमण घातक स्थिति में है। पड़ोसी राज्य महाराष्ट, मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति विकराल होती नजर आ रही है। कोरोना संक्रमित राज्यों के लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर जाते है जिससे यहां के लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के ही लोगों से कोरोना संक्रमण बढऩे का उतना खतरा नहीं रहता जितना कि दीगर प्रांतों से आये लोगों से रहता है। पिछला साल तो आप लोगों को अच्छे याद होगा क्योंकि इस साल को तो कोई भी नहीं भूल सकता, शुरुआती समय में छत्तीसगढ़ में कोराना संक्रमितों की संख्या नियंत्रण में थी, लेकिन जब राज्य में दीगर प्रांतों से अप्रवासी लोगों का आगमन हुआ और इसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या नियंत्रण से बाहर हो गई। कुछ इसी तरह की स्थिति
अब बन रही है। राज्य में 17 मार्च तक की स्थिति पर नजर डाले तो हम पायेेंगे कि राज्य में कुल संक्रमित 319717, एक्टिव 5299, डिस्चार्ज 310507, मौतें 3915 हो चुकी है। राज्य में कारोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में कोरोना विस्फोट हो सकता है। यह इसलिए क्योंकि बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 21-22 मार्च से संक्रमण के दोगुने होने की आशंका है क्योंकि 12-15 मार्च के बीच आयोजनों में शामिल हुए लोगों में लक्षण 7-8 दिनों के बाद दिखेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार को वर्तमान में कोरोना संक्रमण रोकने कड़े कदम उठाना चाहिये और तत्काल राज्य के सीमाओं पर दीगर प्रांतों से आने वाले लोगों का प्रवेश निषेध किया जाना चाहिये ताकि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या नियंत्रण में रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version