राजिम। जिला धोबी (निर्मलकर) समाज राजिम परिक्षेत्र का अधिवेशन ग्राम-रजनकटा (पांडुका) सामुदायिक भवन में 21 मार्च रविवार को आयोजित किया जिसमें वार्षिक आय-व्यय का लेखा जोखा और सामाजिक समरसता विषय पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू अध्यक्षता श्री के.एल.निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष छ. ग.रजक समाज महासंघ ,विशिष्ट अतिथिगण गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत-छुरा, चन्द्रशेखर साहू, जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, केशर कुमार निर्मलकर, गरियाबंद, मुख्य संरक्षक, चूड़ामणि निर्मलकर सदस्य भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, राजा निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष (युवा) छ.ग.रजक समाज महासंघ, दिनेश निर्मलकर (प्रदेश प्रवक्ता) राजकुमार निर्मलकर(जिला अध्यक्ष गरियाबंद) अरविंद निर्मलकर(युवा जिला अध्यक्ष) भारत निर्मलकर(अध्यक्ष राजिम परिक्षेत्र) डेरहा राम निर्मलकर(उपाध्यक्ष राजिम परिक्षेत्र) राजकुमार निर्मलकर (सचिव राजिम परिक्षेत्र) कली राम निर्मलकर (कोषाध्यक्ष राजिम परिक्षेत्र) जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती लता निर्मलकर, उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा संत गाडगे जी और इस्ट देवी नातिन धोबीन दाई की पूजा अर्चना किया गया ,अतिथियों को सम्मान पत्र,साल श्री फल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए आगे बढऩे की बातें कही। जिला पंचायत क्र.3के सदस्य श्री चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि निर्मलकर धोबी समाज ऐसा मेहनत कस समाज है जो हर सुख दु:ख में कार्य करता हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्र.2के सदस्य श्री रोहित साहू ने कहा कि आज के दौर में संगठित होकर ही समाज आगे बढ़ सकता है और ऐसे आयोजन से समाज मे जागरूकता पैदा होता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य संरक्षक श्री केशर निर्मलकर ने सामाजिक समरसता और शिक्षा पर जोर दिया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री के.एल. निर्मलकर ने सामाजिक एकता पर जोर देते संत किसी जाति का नहीं होता। संत तो हमेशा लोगों को अच्छाई के रास्ते पर चलने का मार्ग दिखाता है। संत गाडगे महाराज रजक समाज में पैदा हुए थे। लेकिन वह सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहें। उन्होंने हमेशा समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। समाज में फैली बुराईयों का संत जी ने हमेशा विरोध किया। छत्तीसगढ़ सरकार को रजककार विकास बोर्ड गठन पर धन्यवाद दिया। सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सदस्य श्री चूड़ामणि निर्मलकर ने कहा,हमारा समाज जब तक संगठित नहीं होगा तब तक शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक लाभ नहीं उठा सकते हैं। प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री राजा निर्मलकर ने युवा पीढ़ी को समाजकार्य में आगे बढ़कर हिस्सा लेने और सरकारी नौकरी के पीछे ना जा कर व्यवसाय व्यापार कर आगे बढे। मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि समाज को आगे बढाने के लिए हमें शिक्षित होना अति आवश्यक है। इसलिए हमें अपने बच्चों अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाना चाहिए। समाज को मजबूत करना है तो हम सब को संगठित होकर रहना चाहिए। समाज के लोगों को नशा से दूर रहना चाहिए। क्योंकि नशा नाश की जड़ है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री बलराम निर्मलकर ने किया। गरियाबंद जिला के बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version