रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 चंगोराभाठा जोन में आता है। उक्त जोन के अधिकारियों की इन दिनों भारी मनमानी चल रही है। चंगोराभाठा जोन मेें आने वाले कुछ अधिकारी और लाइनमेन लंबे समय से इन जोन में है, जिससे कि वार्ड के लोगों को इसका भुगतान भुगतना पड़ रहा है। पिछले दिनों जोन के अधिकारियों द्वारा वार्ड में आये दिन मात्र बस्ती में चेकिंग की जाती है। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के कई मामलों को अधिकारी पैसा लेकर वहीं रफा-दफा कर देने की शिकायतें मिली है। वार्डवासियों का आरोप है कि उक्त जोन के अधिकारियों की बिल्डरों से अच्छी सांठगांठ हो गई है जिसके कारण इनका रवैया आम उपभोक्ताओं के प्रति बेरूखी भरा दिखाई देता है। जोन का एक अधिकारी तो बिजली उपभोक्ताओं को गाली तक दे देता है। गरीब बस्ती के लोग डर के कारण इनकी शिकायत नहीं करते हैं जिससे उनका हौसला और बुलंद हो रहा है। मीटर रीडिंग में हेरफेर की जा रही है। अनाप-शनाप बिजली का बिल दिया जा रहा है। उक्त वार्ड के अंतर्गत तीन कालोनियां बन जाने से बिजली खराबी आने पर सीधे बस्ती की लाइट काट दी जाती है और कालोनीवासी को इसकी सेवा दी जाती है। सरोना में तीन कालोनियों के अंतर्गत कई मकानें हैं, बाहर कई दुकानें भी बनी है, कई में मीटर तक नहीं है जो अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रहा है। चंगोरा जोन में आने वाले अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लेते रहते है और उसके पीछे पांच सौ, हजार रुपये वसूली कर चले जाते हैं। कालोनियां बन जाने से अब बस्तीवालों की कोई सुनने वाला नहीं है। उक्त वार्ड के अंतर्गत चंगोरा जोन में अधिकृत लाइनमेन और अधिकारियों को जो लंबे समय से पैठ बनाकर रखे है उन्हे तत्काल हटाने की कार्यवाही की मांग की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version