राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल विभाग एवं संगीत विभाग के तत्वावधान में महिलाओं के लिए 15 दिवसीय एरोबिक्स एवं जुम्बा क्लासेस का समापन समारोह क्री?ा में किया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल, डॉ. एच.के. गरचा, सुश्री आबिदा बेगम, डॉ. निवेदिता लाल, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. बृजबाला उइके सहित करीब 30 प्रतिभागी शामिल थे। प्रतिभागियों में श्रीमती माधुरी ठाकुर, डॉ. निधि मेश्राम, श्रीमती संगीता साहू, श्रीमती गीतांजली, श्रीमती स्वीटी, श्रीमती संजना, श्रीमती सिमरन बग्गा आदि महिलाएं एवं महाविद्यालय की एनएसएस की छात्राएं शामिल थीं।
प्राचार्य डॉ. बघेल ने प्रसन्नता जाहिर की कि महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। श्रीमती माधुरी ठाकुर एवं श्रीमती संगीता साहू ने अपने अनुभव साझा किया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां महाविद्यालय में निरंतर होते रहना चाहिए। एरोबिक्स की प्रशिक्षिका सुश्री पारूल श्रीवास्तव ने कहा कि अपने आप को फिट रखने के लिए महिलाओं को किसी ने किसी गतिविधियां जैसे योगा, एरोबिक्स वगैरह नियमित रूप से करना चाहिए। अंत में प्राचार्य डॉ. श्रीमती सुमन सिंह बघेल ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया एवं श्रीमती रामकुमारी धुर्वा (सहायक प्राध्यापक संगीत) ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीता एस. नायर (क्रीडा अधिकारी) ने किया।
Previous Articleचंगोराभाठा जोन में मनमानी, बिजली उपभोक्ता हलाकान
Next Article सर्व यादव समाज सम्मेलन 3 अप्रैल को सरगुजा संभाग में

