रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहीद दिवस के अवसर पर देश के महान सपूतों भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा है कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले इन देशभक्तों का त्याग एवं बलिदान अविस्मरणीय है। देश की आजादी के लिए इन देश भक्तों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान युगों-युगों तक भारतीय जनमानस को प्रेरणा देता रहेगा।
देश के महान सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के बलिदान को मुख्यमंत्री ने किया नमन
Previous Articleराज्यपाल सुश्री उइके का दौरा कार्यक्रम
Next Article छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव को हरी झंडी, पढिय़े खबर पूरी…

