रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने इस बार जवानों से भरी बस को निशाना बनाया है। बताया जाता है कि बस में 30 जवान सवार थे, इस हमले में 3 जवानों के शहीद होने की खबर मिली है और कई जवान घायल हो गये। शहीदों की संख्या बढऩे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। मंगलवार दोपहर बाद यहां नक्सलियों ने डीआरजी जवानों से भरी बस उड़ा दी। इस बस में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप के करीब 30 जवान सवार थे। ये सभी जवान कड़ेनार के कन्हार गांव की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ये जवान सर्चिंग पर गए थे। प्राथमिक सूचना के आधार पर एक जवान के शहीद होने की खबर आ रही है। वहीं डीआरजी के 8 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये विस्फोट धौलाई और पल्लीनार के बीच हुआ है। डीजीपी छत्तीसगढ़, डीएम अवस्थी ने बताया, नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा ट्रिगर किए गए ब्लास्ट में तीन जिला रिजर्व गार्ड के जवानों की जान चली गई और कुछ घायल हो गए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version